Transformers and Rectifiers India Stock Price: हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया के शेयरों में 14 अक्टूबर को 5 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली और अपर सर्किट लगा। खबर है कि एक ब्लॉक डील में कंपनी के 211 करोड़ रुपये के शेयर बिके हैं। ब्लॉक डील में 780 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर 27 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ। बायर और सेलर कौन रहा, इसकी डिटेल अभी पता नहीं चल सकी हैं।
