Get App

Trent Share Price: मार्च तिमाही प्रॉफिट 32% बढ़ने के बावजूद फिसला ट्रेंट का शेयर, जानिए इसकी वजह

Trent Share Price: ट्रेंट ने 22 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 32.5 फीसदी बढ़कर 413 करोड़ रुपये रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 11:53 AM
Trent Share Price: मार्च तिमाही प्रॉफिट 32% बढ़ने के बावजूद फिसला ट्रेंट का शेयर, जानिए इसकी वजह
बीते एक महीने में Trent का शेयर 28 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। यह टाटा समूह की कंपनी है।

Trent Share Price: ट्रेंट के शेयरों में 23 अप्रैल को बड़ी गिरावट आई। मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कंपनी के शेयर क्रैश कर गए। हालांकि, 4 फीसदी तक गिरने के बाद शेयर में कुछ रिकवरी दिखी। ट्रेंट ने 22 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। 11:10 बजे कंपनी का शेयर 2.65 फीसदी की गिरावट के साथ 4,316 रुपये पर चल रहा था। बीते एक महीने में यह शेयर 28 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। यह टाटा समूह की कंपनी है।

कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़कर 18.5 फीसदी हुआ

Trent का EBITDA मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर 42.3 फीसदी बढ़कर 927.8 करोड़ रुपये रहा। यह एनालिस्ट्स सके 848 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा है। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 18.5 फीसदी हो गया। एक साल पहले यह 15.5 फीसदी था। एनालिस्ट्स ने EBITDA मार्जिन 16.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

मार्च तिमाही में 413 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें