Get App

Trident Q3 Results: टेक्सटाइल कंपनी का मुनाफा 44% घटा, रेवेन्यू में भी गिरावट; शेयरों पर रहेगी नजर

Trident Q3 Results: टेक्सलाइल कंपनी Trident Ltd का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 44% गिरा। रेवेन्यू में भी कमजोरी दिखी। मार्जिन पर दबाव रहा। निवेशकों की नजर शेयरों पर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 5:33 PM
Trident Q3 Results: टेक्सटाइल कंपनी का मुनाफा 44% घटा, रेवेन्यू में भी गिरावट; शेयरों पर रहेगी नजर
नतीजों से पहले Trident Ltd का शेयर NSE पर 2.82% की तेजी के साथ 28.47 रुपये पर बंद हुआ था।

Trident Q3 Results: टेक्सटाइल कंपनी Trident Ltd ने तीसरी तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कम रेवेन्यू के चलते कंपनी के मुनाफे और मार्जिन पर साफ दबाव देखने को मिला।

तिमाही के दौरान Trident का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 44.5% घटकर 44.2 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 79.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। रेवेन्यू भी 5.6% घटकर 1,574 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 1,667 करोड़ रुपये था।

ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी कमजोर

ऑपरेटिंग स्तर पर भी Trident का प्रदर्शन कमजोर रहा। EBITDA सालाना आधार पर 36.5% गिरकर 136.2 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में 214.5 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें