Get App

Nikkei at Record High: इन वजहों से जापान के स्टॉक मार्केट में बहार, निक्कई पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर

Japan' Stock Market Record High: जापान के स्टॉक मार्केट में बहार ही बहार है। निक्कई 225 में आज लगातार सातवें दिन तेजी आई है और इन सात दिनों में यह करीब 8% उछलकर आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। जानिए कि आखिर निक्कई में इस ताबड़तोड़ तेजी की वजह क्या है और इसे लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 12, 2025 पर 12:14 PM
Nikkei at Record High: इन वजहों से जापान के स्टॉक मार्केट में बहार, निक्कई पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर
Japan' Stock Market Record High: अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी राहत मिलने पर जापान के स्टॉक मार्केट में जोश भर गया और इक्विटी मार्केट इंडेक्स निक्केई 225 (Nikkei 225) रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

Japan' Stock Market Record High: अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी राहत मिलने पर जापान के स्टॉक मार्केट में जोश भर गया और इक्विटी मार्केट इंडेक्स निक्केई 225 (Nikkei 225) रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। अमेरिकी टैरिफ में राहत से जापान के इकनॉमिक आउटलुक को लेकर पॉजिटिव सेंटिमेंट बना और टेक शेयरों के दम पर यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया। निक्केई 225 पॉजिटिव माहौल में 2.5% उछलकर 42,867.69 पर पहुंच गया। इंट्रा-डे में यह 42,999.71 की ऊंचाई तक पहुंचा था। इसे अमेरिकी टैरिफ में राहत के साथ अहम कंपनियों की धमाकेदार कारोबारी स्थिति से भी सपोर्ट मिला है। निक्कई में गाड़ी कंपनियों और टेक कंपनियों जैसे निर्यातकों का दबदबा है।

किन-किन वजहों से Nikkei पहुंचा नई ऊंचाई पर?

अमेरिकी टैरिफ में राहत के साथ-साथ जापान के स्टॉक मार्केट में तेजी को चिप कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी से सपोर्ट मिला जिसने सेल्स आउटलुक बढ़ाया है तो मेमोरी बनाने वाली कंपनी Kioxia Holdings Corp के मजबूत कारोबारी नतीजे से भी इस सपोर्ट मिला। इसे घरेलू प्रोत्साहन की और अधिक संभावना की उम्मीदों से भी सपोर्ट मिला, जिससे देश के इकनॉमिक आउटलुक में सुधार हुआ है।

Trump Tariffs: अमेरिकी टैरिफ से जापान को कितनी राहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें