TVS Motor Share Price: इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) एक नए लेवल पर पहुंच गई। इसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया और इस माइलस्टोन को छूने वाली यह देश की छठी ऑटो कंपनी है। टीवीएस मोटर ने यह उपलब्धि शेयरों में शानदार तेजी के दम पर हासिल की है। इसके शेयर 11 महीने में 114 फीसदी उछले हैं। शुक्रवार को BSE पर इंट्रा-डे में यह 4 फीसदी से अधिक उछलकर 2185 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और दिन के आखिरी में BSE पर 2.16 फीसदी की बढ़त के साथ 2138.10 रुपये के बंद हुआ है।
