Get App

TVS Motor Share Price: तेजी से इलेक्ट्रिक हो रही है टीवीएस, जेफरीज के लिए यह निवेश के बेहतरीन मौका, इस कारण लगाया दांव

दिग्गज दोपहिया कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) इसे निवेश के शानदार मौके के तौर पर देख रहा है और उसका मानना है कि ऑटो सेक्टर में रिकवरी के चलते इसका कारोबार और मजबूत होगा। आज इसके शेयरों में मामूली गिरावट है जो ब्रोकरेज के टारगेट के मुताबिक निवेश का मौका है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 23, 2023 पर 1:23 PM
TVS Motor Share Price: तेजी से इलेक्ट्रिक हो रही है टीवीएस, जेफरीज के लिए यह निवेश के बेहतरीन मौका, इस कारण लगाया दांव
हाल ही में दोपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मामले में TVS दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इसके इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग इतनी मजबूत हुई है कि इस सेगमेंट में टीवीएस मोटर का मार्केट शेयर तेल से चलने वाली बाइक के 24 फीसदी मार्केट शेयर के बराबर पहुंच गया है।

दिग्गज दोपहिया कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) इसे निवेश के शानदार मौके के तौर पर देख रहा है और उसका मानना है कि ऑटो सेक्टर में रिकवरी के चलते इसका कारोबार और मजबूत होगा। आज इसके शेयरों में मामूली गिरावट है जो ब्रोकरेज के टारगेट के मुताबिक निवेश का मौका है। टीवीएस के शेयर फिलहाल 0.59 फीसदी की कमजोरी के साथ 1048.60 रुपये (TVS Motor Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। वहीं जेफरीज ने इसमें निवेश के लिए 1550 रुपये का टारगेट फिक्स किया है यानी कि मौजूदा लेवल से यह 48 फीसदी चढ़ सकता है।

TVS को लेकर क्या है Jefferies की रिपोर्ट में

हाल ही में दोपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मामले में टीवीएस दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इसके इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग इतनी मजबूत हुई है कि इस सेगमेंट में टीवीएस मोटर का मार्केट शेयर तेल से चलने वाली बाइक के 24 फीसदी मार्केट शेयर के बराबर पहुंच गया है। अपने आने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर कंपनी ने खास जानकारी नहीं दी है लेकिन एक से डेढ़ साल के भीतर इसकी योजना कई दोपहिया और तिपहिया गाड़ियों को लॉन्च करने की है यानी ईवी वॉल्यूम में तेजी आएगी। जेफरीज का मानना है कि इलेक्ट्रिफिकेशन पर सही समय पर फोकस के चलते इलेक्ट्रिक गाड़ियों का रिस्क मौके के रूप में बनता दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें