Get App

दो एक्सपर्ट ने सिर्फ 3 दिन में कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों ने 5 स्टॉक्स पर लगाया दांव

CESC पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 136 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 149 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। JK Cement पर Finberg Management की मधु बंसल के विरल छेड़ा ने 4647 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 5040 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 12:06 PM
दो एक्सपर्ट ने सिर्फ 3 दिन में कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों ने 5 स्टॉक्स पर लगाया दांव
BSE पर LKP Securities के रूपक डे ने 5789 रुपये के लेवल पर 6500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Finberg Management की मधु बंसल और LKP Securities के रुपक डे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 5.2% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.7% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.28% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY CESC

पंकज रांदड़ ने इसमें 136 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 149 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 130 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें