Get App

Q1 नतीजों के बाद United Spirits का शेयर 5% उछला, छुआ ऑल टाइम हाई

United Spirits Stock Price: वर्तमान में यूनाइटेड स्पिरिट्स का मालिकाना हक ब्रिटेन की मल्टीनेशनल कंपनी डियाजियो के पास है। कंपनी V9 Beverages में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी 2.3 करोड़ रुपये में खरीदने वाली है। इसके अलावा Indie Brews and Spirits में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी 5 करोड़ रुपये में खरीदेगी। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 56.67 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 4:05 PM
Q1 नतीजों के बाद United Spirits का शेयर 5% उछला, छुआ ऑल टाइम हाई
24 जुलाई को United Spirits का शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 1356.05 रुपये पर खुला।

United Spirits Share Price: मैकडॉवेल्स, रॉयल चैलेंज, जॉनी वॉकर जैसे लिकर ब्रांड्स वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर में 24 जुलाई को इंट्राडे में 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखी। इसके साथ ही शेयर ने अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया। एक दिन पहले कंपनी ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत बढ़कर 485 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 477 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत बढ़कर 6238 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 5808 करोड़ रुपये था।

24 जुलाई को United Spirits का शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 1356.05 रुपये पर खुला। दिन में इसने पिछले बंद भाव से 6.5 प्रतिशत का उछाल देखा और 1416.85 रुपये के हाई को छू गया। एनएसई पर शेयर 1,417.30 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का अब तक का हाइएस्ट लेवल है।कारोबार बंद होने पर शेयर करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1395 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 56.67 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 43.33 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

दो अधिग्रहणों की भी घोषणा

United Spirits ने तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ दो अधिग्रहणों का भी ऐलान किया है। कंपनी V9 Beverages में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी 2.3 करोड़ रुपये में खरीदने वाली है। V9 Beverages सोबर ड्रिंक ब्रांड की पेरेंट कंपनी है। इसके अलावा यूनाइटेड स्पिरिट्स, Quaffine ब्रांड वाली कंपनी Indie Brews and Spirits में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी 5 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें