मध्यपूर्व में चल रही लड़ाई की वजह से 4 मार्च को एलएनजी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर करीब 9 फीसदी फिसला। महानगर गैस का शेयर 8 फीसदी क्रैश कर गया। ग्लोबल मार्केट में एलएनजी की कीमत 2023 के बाद सेबसे हाई लेवल पर पहुंच गई है। मिडिलईस्ट क्राइसिस का असर एलएनजी की सप्लाई पर पड़ रहा है।
