Get App

अमेरिका में मंदी का खतरा, क्या करें भारतीय निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की राय

अमेरिका में टैरिफ वॉर के चलते मंदी की आशंका गहरा गई है। डॉव जोंस और नैस्डैक में भारी गिरावट आई है और भारत में भी Nifty 1.5% लुढ़का है। आइए स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट से जानते हैं कि अब निवेशकों को किन सेक्टर में निवेश करना चाहिए और किनसे दूरी बनानी चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2025 पर 6:29 PM
अमेरिका में मंदी का खतरा, क्या करें भारतीय निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की राय
शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

US Recession: अमेरिका में टैरिफ वॉर के कारण मंदी की आशंका बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत भारत और चीन समेत कई देशों पर भारी आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इसके जवाब में चीन ने भी 10 अप्रैल से अमेरिकी सामानों पर 34% टैक्स लगाने की घोषणा की है।

इनके सबके चलते आर्थिक अनिश्चितता काफी बढ़ गई है। इससे दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी शेयर बाजार भी क्रैश हो गए। डॉव जोंस 2,200 अंक गिरा और नैस्डैक 2022 के बाद पहली बार बियर मार्केट में आ गया। JPMorgan ने अब 2025 के लिए अमेरिका की GDP वृद्धि दर को घटाकर -0.3% कर दिया है, जो पहले 1.3% थी।

भारत में भी इसका असर दिखा। शुक्रवार को Nifty 1.5% गिरकर 22,904.45 पर बंद हुआ। मेटल, फार्मा और एनर्जी सेक्टर पर खासा दबाव रहा। आइए आर्थिक अनिश्चितता और मंदी के खतरे के बीच भारतीय निवेशकों को किस तरह की स्ट्रैटजी अपनानी चाहिए।

भारतीय निवेशकों को क्या करना चाहिए?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें