Get App

अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार तेजी, ट्रंप और ईरान ने दिए तनाव में नरमी के संकेत

US Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई, क्योंकि ट्रंप और ईरान दोनों ने तनाव कम होने के संकेत दिए। तेल की कीमतों में गिरावट और मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने बाजार को सपोर्ट दिया, जिससे ग्लोबल मार्केट्स में भी तेजी देखी गई। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 11:21 PM
अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार तेजी, ट्रंप और ईरान ने दिए तनाव में नरमी के संकेत
अमेरिकी शेयर बाजार के तीनों सूचकांक शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले।

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले और पिछले सेशन की तेजी को आगे बढ़ाया। इसकी बड़ी वजह ईरान संघर्ष को लेकर तनाव कम होने के संकेत रहे। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

ओपनिंग में सभी प्रमुख इंडेक्स चढ़े

अमेरिकी शेयर बाजार के तीनों सूचकांक शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। शाम 8.31 बजे तक S&P 500 करीब 0.95% ऊपर रहा। Nasdaq Composite में 1.4% और Dow Jones Industrial Average में 0.92% की बढ़त दर्ज की गई।

यह तेजी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान दोनों तरफ से कूटनीतिक समाधान के संकेत मिल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें