Get App

Vahh Chemicals IPO Listing: छाप दिया शानदार मुनाफा, ₹70 पर लिस्ट ₹60 वाला शेयर, आईपीओ को मिला था धांसू रिस्पांस

Vahh Chemicals IPO Listing: वाह कैमिकल्स कपड़ों से जुड़े केमिकल्स बनाती है। इसके मुख्य ग्राहक डाईंग और प्रिंटिंग हाउसेज हैं। अब इसके आईपीओ को धांसू रिस्पांस के बाद शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 3:51 PM
Vahh Chemicals IPO Listing: छाप दिया शानदार मुनाफा, ₹70 पर लिस्ट ₹60 वाला शेयर, आईपीओ को मिला था धांसू रिस्पांस
Vahh Chemicals IPO Listing: वाह केमिकल्स का ₹13 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4-8 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Vahh Chemicals IPO Listing: कपड़ों की रंगाई से लेकर उनकी क्वालिटी बढ़ाने के लिए केमिकल्स बनाने वाली वाह केमिकल्स के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 87 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹60 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹70.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 16.67% का लिस्टिंग गेन (Vahh Chemicals Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। ₹71.00 की ऊंचाई तक पहुंचकर यह ₹66.50 के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 10.83% घाटे में हैं।

Vahh Chemicals IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

वाह केमिकल्स का ₹13 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4-8 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 87.17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 74.08 गुना और खुदरा निवेशकों ते लिए आरक्षित आधा हिस्सा 100.18 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 22.42 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5.84 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों, ₹1.93 करोड़ सूरत में एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने, ₹1.84 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Vahh Chemicals के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें