Vedanta Share Price: एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में हैं तो दूसरी तरफ दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता (Vedanta) के शेयर रेड जोन में हैं। इसकी वजह ये है कि वेदांता के जिस डीमर्जर प्रोसेस का लंबे समय से इंतजार हो रहा है, अब सामने आ रहा है कि उसमें अभी थोड़ा और समय लग सकता है। इसके चलते वेदांता के शेयर धड़ाम से गिर गए और इंट्रा-डे में ढाई फीसदी से अधिक टूट गया। आज बीएसई पर यह 2.40% की गिरावट के साथ ₹458.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.68% की गिरावट के साथ ₹457.00 तक आ गया था।
