Stocks to Buy: IPO के बाद 4 महीने में 90% चढ़ा यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- 764 रुपये तक जा सकती है कीमत

Venus Pipes shares: घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म सेंट्रम (Centrum) का मानना है कि वीनस पाइप्स के स्टॉक में अभी भी काफी तेजी आनी बाकी है और इसके भाव से 764 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 9:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीनस पाइप्स का IPO इस साल मई में आया था और इसे निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था

Venus Pipes Shares: वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के शेयरों में पिछले कुछ हफ्तों से भारी खरीदारी देखने को मिल रही है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 50 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले 3 महीने में इसमें करीब 90 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म सेंट्रम (Centrum) का मानना है कि इस स्टॉक में अभी भी काफी तेजी आनी बाकी है और इसके भाव से 764 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं।

वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के शेयर शुक्रवार को 1.68 फीसदी की तेजी के साथ 625.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। Centrum ने अपने एक नोट में कहा कि वीनस पाइप्स इस समय अपनी क्षमता को बढ़ाने में लगी है। क्षमता विस्तार के बाद यह देश की दूसरी सबसे बड़ी पाइप कंपनी बन जाएगी।

ब्रोकरेज ने कहा, "हम कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 46 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद है। हमने वीनस पाइप्स के स्टॉक को बाय रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और स्टॉक के लिए 764 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।"


इस अप्रूवल से भी आई शेयरों में तेजी

करीब 11 दिन पहले 10 सितंबर को कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि उसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से स्टेनलेस स्टील सीमलेस और वेल्डेड पाइप्स और ट्यूहब के लिए अप्रूवल मिला है। बीआईएस से इन प्रोडक्ट्स के लिए अप्रूवल हासिल करने वाली वीनस पाइप्स पहली भारतीय कंपनी है। बीआईएस ग्राहकों को किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुरक्षा का आश्वासन देता है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बड़ी मुश्किल में Infosys! जेंडर और उम्र के आधार पर पक्षपात के मामले में हुआ मुकदमा

इसी साल लिस्ट हुई थी कंपनी

इस साल मई में वीनस पाइप्स का IPO आया था और इसे निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। हालांकि इसकी लिस्टिंग सुस्त हुई थी लेकिन उसके बाद से यह चार महीने में 88 फीसदी से अधिक उछल चुका है।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब बनाती है। इसका कारोबार भारत के अलावा ब्राजील, ब्रिटेन और इजराइल समेत 18 देशों में फैला हुआ है। इस साल मई में वीनस पाइप्स का आईपीओ आया था और इसे निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। हालांकि इसकी लिस्टिंग सुस्त हुई थी लेकिन उसके बाद से यह चार महीने में 68 फीसदी से अधिक उछल चुका है।

वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का आईपीओ 16.31 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके शेयर 24 मई को 326 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब तीन फीसदी प्रीमियम यानी 335 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे। 165 करोड़ रुपये के इस इश्यू के तहत 50.74 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए गए थे।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।