शेयर बाजार में इन दिनों 'उत्साह का माहौल' है। सेंसेक्स और निफ्टी लगभग हर दूसरे दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। हालांकि दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) का कहना है कि यह शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति को बताने के लिए सही शब्द नहीं है, बल्कि इसकी जगह 'भगदड़' शब्द का इस्तेमाल करना ज्यादा सटीक रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI इस 'पागलपन वाले उन्माद' को रोकने के लिए कुछ कदम उठाएगा।
