वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में ज्यादातर आम निवेशकों को खास रिटर्न नहीं मिला। बहुत से इनवेस्टर्स का पोर्टफोलियो तो लाल निशान में चला गया। बड़े निवेशकों की हालत भी कुछ अलग नहीं रही। दलाल स्ट्रीट के दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) के पोर्टफोलियो में भी इस दौरान भारी गिरावट देखने को मिली। उनके ज्यादातर स्टॉक्स दबाव में रहे।
