Vodafone Idea FPO: वोडाफोन आइडिया ने अपना फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से करीब 5,400 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। टेलीकॉम कंपनी ने यह रकम करीब 74 एंकर निवेशकों से जुटाई है और इसमें सबसे बड़ा निवेश जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने किया। एंकर निवेशकों से जुटाई गई कुल रकम का करीब 26 फीसदी (1,345 करोड़ रुपये) अकेले GQG पार्टनर्स ने निवेश किया है। इसके अलावा एंकर इश्यू में भाल लेने वाले प्रमुख निवेशकों में फिडिलटी इनवेस्टमेंट्स, ट्रू कैपिटल, ऑस्ट्रेलियन सुपर, मास्टर ट्रस्ट बैंक ऑफ जापान, यूबीएस, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, ऑस्ट्रेलियन सुपर, फिडेलिटी, क्वांट और मोतीलाल ओसवाल जैसे कई बड़े नाम है।
