Vodafone Idea Government: सरकार भारी वित्तीय संकट और कर्ज से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया में सबसे बड़ी शेयरधारक बन गई है। टेलीकॉम कंपनी ने मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को सरकार को ₹36,950 करोड़ मूल्य के इक्विटी शेयर आवंटित किए। यह आवंटन स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलने के तहत हुआ। अब सरकार वोडाफोन आइडिया की सबसे बड़ी शेयरधारक बन गई है, जिसके पास कंपनी में 48.99% हिस्सेदारी है।
