Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आइडिया का शेयर 83% तक गिरकर ढाई रुपये पर आ सकता है। आपने भी यह हेडलाइन जरूर सुनी होगी। यह हेडलाइन बनी थी दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की एक रिपोर्ट पर, जिसमें उसने वोडाफोन आइडिया के शेयर तुरंत बेचने की सलाह दी थी। लेकिन खास बात यह है कि इसी गोल्डमैन सैक्स ने वोडाफोन आइडिया के FPO में बतौर एंकर निवेशक करोड़ों रुपये के शेयर खरीदे थे। यानी एक तरह वो शेयर बेचने की सलाह दे रहा है और दूसरी तरफ खुद ही करोड़ों के शेयर खरीद रहा है। आखिर यह पूरा गड़बड़झाला क्या है? सोशल मीडिया पर तो यह भी कहा जा रहा है कि कुछ बड़े ब्रोकरेज फर्म वोडाफोन आइडिया में गेम करने की कोशिश कर रहे हैं? इन सब दावों की हकीकत क्या है, आज के इस वीडियो में हम इसी बार में बात करेंगे। तो आइए वीडियो शुरू करते हैं
