Voda Idea News: टेलीकॉम सर्विसेज देने वाले दिग्गज कंपनी वोडा आइडिया के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दिखी और उछलकर यह एफपीओ प्राइस के पार चला गया। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने कर्ज से लदी टेलीकॉम कंपनी को गुरुवार 30 अप्रैल की शाम एजीआर बकाए में कुछ राहत दी है। इसका असर आज कंपनी के शेयरों पर दिखा। इसकी तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 3.03% की बढ़त के साथ ₹10.53 (Voda Idea Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.98% उछलकर ₹11.24 तक पहुंच गया था।
