Get App

Voda Idea Share Price: FPO को शानदार रिस्पांस ने भरी चाबी, 14% उछल गए वोडा आइडिया के शेयर

Voda Idea Share Price: वोडा आइडिया का 18 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ देश में अब तक का सबसे बड़ा है। इस एफपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला जिसका असर आज शेयरों पर दिखा। वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया (Voda Idea) के शेयर आज 14 फीसदी से अधिक उछल गए। जानिए एक्सपर्ट्स का क्या रुझान है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 6:31 PM
Voda Idea Share Price: FPO को शानदार रिस्पांस ने भरी चाबी, 14% उछल गए वोडा आइडिया के शेयर
Vodafone Idea को कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में 12 ने इसे सेल या इससे मिलती-जुलरी रेटिंग दी है। सिर्फ IIFL ही ने इसे ऐड रेटिंग दी है और बुल केस में इसका टारगेट प्राइस 19 रुपये फिक्स किया है।

Voda Idea Share Price: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया (Voda Idea) के शेयर आज 14 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके शेयरों में यह तेजी कंपनी के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को तगड़े रिस्पांस के चलते आई है। वोडा आइडिया का 18 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ तीन दिनों में 6.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था और तीन दिन में हर कैटेगरी के निवेशकों का हिस्सा पूरा भर गया। इसके चलते शेयर आज BSE पर इंट्रा-डे में 14.43 फीसदी उछलकर 14.75 रुपये के भाव पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई और दिन के आखिरी में यह 11.64 फीसदी की बढ़त के साथ 14.39रुपये पर बंद हुआ है।

Voda Idea FPO के तहत ₹11 के भाव जारी होंगे शेयर

वोडा आइडिया का 18 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ देश में अब तक का सबसे बड़ा है। 18 हजार करोड़ रुपये के इस एफपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 19.31 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 4.54 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.01 गुना भरा था। इस एफपीओ के तहत कंपनी 11 रुपये के भाव पर शेयर जारी करेगी और ये शेयर 25 अप्रैल को लिस्ट होंगे।

एफपीओ के सफल होने से अब वोडा आइडिया को बैंकों से 25 हजार करोड़ रुपये जुटाने का रास्ता मजबूत होगा। इसके अलावा 4जी और 5जी को लेकर कंपनी की स्थिति भी मजबूत होगी। इसके अलावा कंपनी को अपने सब्सक्राइबर वापस हासिल करने में भी मदद मिलेगी। एफपीओ से जुटाए गए 5720 करोड़ रुपये 5जी को लाने में होगा। हाल ही में सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में वोडा आइडिया के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने कहा था कि एफपीओ का पैसा अगले तीन साल की कैपेक्स योजना के लिए पर्याप्त है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें