Voda Idea Share Price: वित्तीय दबावों से जूझ रही वोडा आइडिया आज मार्च 2023 तिमाही के नतीजे जारी करेगी। नतीजे के ऐलान के पहले इसके शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। जब से इसने फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर के जरिए 18 हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाया है, यह लगातार निवेशकों के रडार पर बना हुआ है। एक्सपर्ट्स भी इस पर निगाह बनाए हुए हैं। MSCI के इंडेक्स में शामिल होने की संभावना पर इसे लेकर और बुलिश माहौल बना है। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में BSE पर इसके शेयर 1.59 फीसदी उछलकर 13.40 रुपये तक पहुंच गए थे। मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 13.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
