Get App

Vodafone Idea को वोडाफोन ग्रुप से मिलने वाले हैं ₹5836 करोड़, शेयर 8% भागा

Vodafone Idea Share Price: कंपनी ने वोडाफोन ग्रुप के साथ एक समझौता किया है। कंपनी का मार्केट कैप 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वोडाफोन आइडिया में सरकार के पास अब 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 4:19 PM
Vodafone Idea को वोडाफोन ग्रुप से मिलने वाले हैं ₹5836 करोड़, शेयर 8% भागा
एक दिन पहले सरकार ने Vodafone Idea के लिए एक बड़े राहत पैकेज को मंजूरी दी।

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 1 जनवरी 2026 को दिन में करीब 11 प्रतिशत तक की तेजी आई। BSE पर कीमत 11.92 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 11.62 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को एक समझौते के तहत  वोडाफोन ग्रुप से 5836 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, दोनों कंपनियों के बीच एक लायबिलिटी क्लेम समझौते के री-सेटलमेंट के हिस्से के तौर पर वोडाफोन आइडिया को यह फंड मिलने वाला है।

नए एग्रीमेंट के तहत वोडाफोन ग्रुप के प्रमोटर अगले 12 महीनों में वोडाफोन आइडिया के लिए 2307 करोड़ रुपये जारी करेंगे। वोडाफोन ग्रुप ने वोडाफोन आइडिया में अपने 328 करोड़ शेयर भी Vi के फायदे के लिए अलग रख दिए हैं।

CLAM के तहत, मर्जर के समय वोडाफोन के लिए मैक्सिमम एक्सपोजर 8,369 करोड़ रुपये तय किया गया था। पहले से किए गए पेमेंट्स को ध्यान में रखते हुए इसे कम करके 6,394 करोड़ रुपये तय किया गया। एक्सटेंशन के बाद इस समझौते की डेडलाइन 31 दिसंबर, 2025 थी।

एक दिन पहले AGR बकाए पर सरकार से मिली थी राहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें