बाजार में तेज गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी 200 अंक गिरकर 19550 के पास आ गया। बाजार पर आज हैवीवेट स्टॉक्स दबाव बनाया है। बैंकिंग इंडेक्स निफ्टी बैंक में ज्यादा प्रेसर दिखाई दिया। बैंक निफ्टी करीब 500 अंक टूट गया। वहीं पिछले दिनों तेजी दिखाने वाले मिडकैप इंडेक्स में 1% की गिरावट नजर आई। इस बीच आज Axis Securities की राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
