Get App

Waaree Energies Q3 Results: सोलर कंपनी का मुनाफा 26% बढ़ा, रेवेन्यू-मार्जिन में भी उछाल; फोकस में रहेगा स्टॉक

Waaree Energies Q3 Results: सोलर कंपनी Waaree Energies का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 26% और रेवेन्यू 24.7% बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार हुआ है। हालिया गिरावट के बाद सोलर सेक्टर का यह स्टॉक निवेशकों के फोकस में रहेगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 10:53 PM
Waaree Energies Q3 Results: सोलर कंपनी का मुनाफा 26% बढ़ा, रेवेन्यू-मार्जिन में भी उछाल; फोकस में रहेगा स्टॉक
Waaree Energies के शेयर बुधवार, 21 जनवरी को NSE पर 2.82% गिरकर ₹2,435.70 पर बंद हुआ।

Waaree Energies Q3 Results: दिग्गज सोलर कंपनी Waaree Energies ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 26% बढ़कर ₹1,062 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही (Q2) में यह ₹842 करोड़ था।

दिसंबर तिमाही में Waaree Energies का रेवेन्यू 24.7% की बढ़त के साथ ₹7,656 करोड़ रहा। इससे पहले सितंबर तिमाही में Waaree Energies का रेवेन्यू ₹6,065 करोड़ था। यानी बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है।

EBITDA में 37% से ज्यादा की बढ़ोतरी

दिसंबर तिमाही में Waaree Energies का EBITDA तिमाही आधार पर 37.2% बढ़कर ₹1,928 करोड़ हो गया। पिछली तिमाही में यह आंकड़ा ₹1,405 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें