Get App

Stock in Focus: सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सोलर पैनल वाली कंपनी को 500 मेगावाट सोलर मॉड्यूल का बड़ा ऑर्डर मिला है। मजबूत तिमाही नतीजों और बेहतर EBITDA मार्जिन के बीच शेयर प्राइस पर निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए स्टॉक्स की चाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 11:19 PM
Stock in Focus: सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
Waaree Energies का शेयर 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,917.10 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी Waaree Energies Ltd को 23 फरवरी को 500 मेगावाट सोलर मॉड्यूल सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एक घरेलू सोलर पावर डेवलपर और इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर की ओर से दिया गया है।

यह एक बार का कॉन्ट्रैक्ट है, जो वित्त वर्ष 2026-27 के लिए है। कंपनी तय समयसीमा के भीतर पूरे 500 मेगावाट सोलर मॉड्यूल की सप्लाई करेगी। इससे पहले Waaree Energies ने 8,000 करोड़ रुपये के बैटरी प्रोजेक्ट को लेकर स्पष्टीकरण दिया था। कंपनी ने कहा था कि आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों के साथ बातचीत जारी है।

तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजे

दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ तिमाही आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 1,062 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तिमाही में यह 842 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू भी 24.7 प्रतिशत बढ़कर 7,656 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 6,065 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें