Get App

बाजार पर वेट एंड वॉच का नजरिया, बैंक-फाइनेंशियल और ऑटो में नजर आ रहे कमाई के मौके: मिहिर वोरा

मिहिर वोरा ने कहा कि बैंकिग और फाइनेंशियल शेयर काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। दूसरी तिमाही में इस सेक्टर के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। इस सेक्टर के शेयरों के वैल्यूएशन भी इस समय कोविड -19 के पहले की तुलना में काफी कम हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 12:49 PM
बाजार पर वेट एंड वॉच का नजरिया, बैंक-फाइनेंशियल और ऑटो में नजर आ रहे कमाई के मौके: मिहिर वोरा
करेक्शन के बाद फिनटेक कंपनियों में भी मिहिर को निवेश के मौके दिख रहे हैं

बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आती दिख रही है। निफ्टी 18200 के ऊपर टिकने की कोशिश में है। आज के कारोबार में बाजार को मेटल, FMCG और ऑटो शेयर सहारा दे रहे हैं। हालांकि रियल्टी और IT दबाव बना रहे हैं। PSU बैंकों का लगातार छठे दिन बाजार में जलवा बरकरार है। यूको बैंक 5 दिनों में करीब 40 फीसदी चला है। IOB,यूनियन बैंक और सेंट्रल बैंक में भी जोश देखने को मिल रहा है। अब ऐसे में आइए ये जानने की कोशिश करते हैं कि बाजार की आगे की चाल कैसी रह सकती है और किन शेयरों और सेक्टरों में कमाई हो सकती है। ये बताने के लिए आज BIG MARKET VOICES सेग्मेंट में सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े हैं Max Life Insurance के डायरेक्ट और CIO मिहिर वोरा

घरेलू बाजार को लेकर इस समय रवैया न्यूट्रल

बाजार में इस समय आप खरीदारी करेंगे या मुनाफा वसूली करेंगे इस सवाल का जवाब देते हुए मिहिर वोरा ने कहा कि घरेलू बाजार को लेकर इस समय उनका रवैया न्यूट्रल है। डोमेस्टिक मार्केट में रिवाइवल के संकेत तो हैं लेकिन ग्लोबल संकोत अच्छे नहीं हैं। ग्लोबल लेवल पर लिक्विडिटी, महंगाई, ब्याज में दरों में बढ़त की चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। ऐसे में भारतीय बाजार में हमारे लिए एक वेट एंड वॉच जैसी स्थिति है जिसमें न हम ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं और न ज्यादा बिकवाली कर रहे हैं।

बैंकिग और फाइनेंशियल शेयर काफी अच्छे 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें