Welspun Corp Shares: वेलस्पन मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड (WMHL) ने ईस्ट पाइप्स इंटीग्रेटेड कंपनी फॉर इंडस्ट्री (EPIC) में अपनी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी को करीब 480 करोड़ रुपये (लगभग 21.89 करोड़ सऊदी रियाल) में बेच दिया है। बता दें कि EPIC, वेलस्पन कॉर्प की एक सहयोगी कंपनी है और यह सऊदी अरब के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हैं। वेलस्पन कॉर्प ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, "हमारी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी WMHL ने 11 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के तडावुल स्टॉक एक्सचेंज में कई दौर बातचीत के बाद EPIC में 5 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी है, जिसकी कुल वैल्यू 21.89 करोड़ सऊदी रियाल (लगभग 480 करोड़ रुपये) है।"
