Get App

आज से 100% मार्जिन रूल लागू, जानिए क्या है पीक मार्जिन और ट्रेडर्स पर क्या होगा इसका असर

सेबी ने पीक मार्जिन का नियम आज से पूरी तरह लागू किया, जानिए क्या होगा ट्रेडिंग पर असर

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2021 पर 3:16 PM
आज से 100% मार्जिन रूल लागू, जानिए क्या है पीक मार्जिन और ट्रेडर्स पर क्या होगा इसका असर

1 सितंबर यानी आज से सेबी ने पीक मार्जिन के नियमों को बदल दिया है। आज से ट्रेडिंग के लिए 100% मार्जिन अपफ्रंट रखने की जरूरत होगी। पहले यह सिर्फ 75% था। यानी शेयर खरीदने या बेचने के लिए 75% अपफ्रंट मार्जिन की जरूरत थी। आज से इंट्राडे पोजीशन में भी 100% मार्जिन की जरूरत होगी। 

जानिए इस नियम का ट्रेडर्स पर क्या असर होगा?

फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) में ट्रेडिंग करने वालों को अब मार्जिन के तौर पर ज्यादा फंड रखना होगा। अब पीक मार्जिन के तौर पर 100% मार्जिन अपफ्रंट रखना होगा। एक ही दिन में शेयर खरीदकर बेचने वाले यानी इंट्राडे करने वालों को भी 100% मार्जिन की जरूरत होगी। पहले 75% मार्जिन अपफ्रंट की जरूरत होती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें