ऐसे समय में जब शेयर बाजार तेजी के रिकॉर्ड बना रहा हो, निवेशकों के पास ऊंची वैल्यएशन पर स्टॉक खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। हालांकि, डोमेस्टिक फंडों के मैनेजर आम तौर पर काफी सावधानी बरतते हैं। ऐसे में निवेशकों को क्या करना चाहिए, जब कोई बड़ा फंड ऐसे स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रहा हो, जिसमें पिछले 15 महीनों में 100 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली हो?
