Bajaj Auto Share Price: दोपहिआ और तिपहिया बनाने वाली बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज ऑटो के शेयर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के पॉजिटिव रुझान पर आज उछल गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी आउटपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है। इसके साथ ही रेपो रेट में 0.50% और सीआरआर में चार चरणों में 1% की कटौती के आरबीआई के ऐलान ने भी इसके शेयरों को आज सपोर्ट दिया। इन वजहों से बजाज ऑटो के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर यह 1.47% उछलकर ₹8685.00 पर पहुंच गए। ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह 0.92% की बढ़त के साथ ₹8637.90 पर बंद हुआ है।
