Get App

निचले स्तरों से रिकवरी के बीच मार्केट क्लोजिंग तक इंडेक्सेस पर कहां लगाये दांव, जानें Angel One के ओशो क्रिशन का नजरिया

निफ्टी पर राय देते हुए Angel One के ओशो क्रिशन ने कहा कि बाजार में नीचे से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। लेकिन यहां पर कोई भी उल्लेखनीय निर्णायक राइटर पुट फ्रंट पर या कॉल फ्रंट पर बनते हुए नहीं दिख रहा है। डेरिवेटिव फ्रंट पर कोई उल्लेखनीय डेवलपमेंट देखने को नहीं मिल रहा है। लिहाजा आज बाजार में कोई भी एग्रेसिव ट्रेड लेने से बचने की सलाह होगी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 12, 2025 पर 2:00 PM
निचले स्तरों से रिकवरी के बीच मार्केट क्लोजिंग तक इंडेक्सेस पर कहां लगाये दांव, जानें Angel One के ओशो क्रिशन का नजरिया
Bharti Airtel पर Angel One के ओशो क्रिशन ने 1750 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: - फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स में 202 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 53 प्वाइंट से ज्यादा की मंदी नजर आई। मिडकैप शेयरों की बात करें तो आईटी सेक्टर से न्यूक्लियस सॉफ्ट, एलएंड टेक सर्विसेस, केपीआईटी टेक्नोलॉजी और हैप्पीएस्ट माइंड में 1 से 4 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। वहीं एफएमसीजी सेक्टर में इमामी, गोदरेज एग्रोवेट, होनांसा और वरुण बेवरेजेज में 2 से 5 परसेंट की मजबूती देखने को मिली। एनबीएफसी में जीआईसी हाउसिंग, चोला इनवेस्ट, मैक्स फाइनेंशियल और पीबी फिनटेक के शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। जबकि रियल्टी सेक्टर के प्रेस्टीज एस्टेट्स, ओबेरॉय रियल्टी, डीएलएफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज में 2-5 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Angel One के ओशो क्रिशन ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

Angel One के ओशो क्रिशन की निफ्टी पर राय

Angel One के ओशो क्रिशन ने कहा कि बाजार में आज शुरुआत के एक घंटे में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी। बाजार में गिरावट नजर आई थी। लेकिन अब बाजार ने उस गिरावट को रिकवर कर लिया है। इस समय बाजार बिलकुल फ्लैट नजर आ रहा है। मार्केट का ओवरऑल सेंटीमेंट आज ब्रीदर लगना चाहिए। सेल ऑफ से मार्केट में थोड़ी राहत मिलनी चाहिए। बाजार में जिस हिसाब का डेवलपमेंट हुआ है। उससे लगता बाजार इसी जोन के आस-पास रह सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि यहां पर कोई भी उल्लेखनीय निर्णायक राइटर पुट फ्रंट पर या कॉल फ्रंट पर बनते हुए नहीं दिख रहा है। यहां पर 23000 पर पुट राइटर और उसके बाद 22800 पर दिख रहा है जबकि ऊपर की तरफ 23200 से 23500 पर कॉल राइ़टर बिखरे हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए डेरिवेटिव फ्रंट पर कोई उल्लेखनीय डेवलपमेंट देखने को नहीं मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें