Get App

निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कौन से लेवल्स होंगे अहम, दोनों इंडेक्स में क्या हो आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में 41500 के ऊपर खुलने के बाद ही बड़ी तेजी नजर आ सकती है। बैंक निफ्टी अगर 41515 के ऊपर टिकता है तो इसमें 41960 के स्तर तक स्विंग संभव है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 28, 2022 पर 9:02 AM
निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कौन से लेवल्स होंगे अहम, दोनों इंडेक्स में क्या हो आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी
निफ्टी में 17810 के ऊपर 17956-18000 के लेवल संभव हैं। निफ्टी में 17500 के ऊपर रहने तक शॉर्ट का विचार नहीं करना चाहिए

कल गुरूवार को वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बढ़त देखने को मिली। रियल्टी, फार्मा, एनर्जी, मेटल स्टॉक्स की तेजी के कारण निफ्टी ऊपर चढ़कर बंद हुआ था। आज इस हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है। आज बाजार कैसा रहेगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी में कौन से लेवल्स अहम होंगे। इसमें कहां ट्रेड लेना चाहिए। निफ्टी और निफ्टी बैंक पर क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए, एक्सपर्ट से जानते हैं-

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा आज इसमें पहला रेजिस्टेंस 17810-17861 के बीच नजर आ रहा है। वहीं बड़ा रेजिस्टेंस 17908-17956/18005 के स्तर पर दिखाई दे रहा है। इस पर पहला बेस 17710-17666 के स्तर पर दिखाई दे रहा जबकि बड़ा बेस 17636-17587 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि नवंबर के लिए FIIs के आंकड़े बेहद पॉजिटिव रहे हैं। इंडेक्स में 23285 कॉन्ट्रैक्ट्स की नेट लॉन्ग पोजीशन बनती हुई दिखी है। कॉल राइटर्स 17800-900-18000 की रेंज में एक्टिव नजर आये हैं। निफ्टी में 17700-600-500 की जोन में पुट राइटर्स एक्टिव हैं। इसमें 17800-17600 के जोन में कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें