Get App

डिफेंस शेयरों में 'रॉकेट' जैसी तेजी! 10% तक उछले भाव, जानिए बजट से पहले किन 3 वजहों से मची है लूट

Defence Stocks: बजट 2026 के करीब आते ही डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार एक्शन दिख रहा है! आज कई डिफेंस कंपनियों के शेयर 10% तक उछल गए। क्या आप जानते हैं इस तेजी के पीछे के 3 मुख्य कारण क्या हैं? साथ ही ब्रोकरेज फर्म बजट से पहले किन डिफेंस शेयरों पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं?

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 6:29 PM
डिफेंस शेयरों में 'रॉकेट' जैसी तेजी! 10% तक उछले भाव, जानिए बजट से पहले किन 3 वजहों से मची है लूट
Defence Stocks: पिछले एक महीने में स्टॉक ने 29 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई है

Defence Stocks: शेयर बाजार में आज अगर सबसे ज्यादा चर्चा किसी सेक्टर की रही, तो वो है डिफेंस सेक्टर। आज 28 जनवरी को डिफेंस शेयरों में ऐसी जोरदार खरीद देखने को मिली कि निवेशक भी हैरान रह गए। Bharat Electronics, BEML जैसे दिग्गज डिफेंस शेयर 10 से 12 प्रतिशत तक उछल गए, और पूरा Nifty India Defence Index करीब 5 प्रतिशत चढ़ गया। सवाल ये है कि अचानक डिफेंस शेयरों में इतनी तेजी क्यों आई? क्या ये सिर्फ एक दिन की उछाल है या इसके पीछे कोई बड़ी कहानी है? और सबसे अहम सवाल, बजट 2026 से पहले किन डिफेंस शेयरों पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए?

सबसे पहले ये समझते हैं आखिर डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज 28 जनवरी को तेजी क्यों आई? मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे तीन बड़ी वजहें रही। यूरोपीय यूनियन के साथ डील, शानदार तिमाही नतीजे, और बजट से पहले बड़ी उम्मीदें।

1. यूरोपीय यूनियन के साथ रक्षा और सुरक्षा समझौता

यूरोपीय यूनियन के साथ हुए समझौते का मकसद आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाना, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करना और मिलकर सैन्य उपकरणों के विकास पर काम करना है। इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय यूनियन की टॉप लीडरशिप की मौजूदगी में मुहर लगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें