Get App

IEX Share News: आईईएक्स के शेयर क्रैश, अचानक 10% टूटा भाव, इस डर से निवेशकों में लगी बेचने की होड़

IEX Share News: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरों में बुधवार को 10 फीसदी तक की तेज गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट इस खबर के बाद आई केंद्र सरकार 'मार्केट कपलिंग' की संभावित प्रक्रिया पर विचार करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स की एक बैठक बुलाने की तैयारी में है। इस खबर ने निवेशकों के मन में बैचनी बढ़ा दी है और उन्होंने IEX के शेयरों में आज तगड़ी बिकवाली की। भारत सरकार के स्वामित्व वाला IEX, मार्केट शेयर के लिहाज से देश का सबसे बड़ा पावर एक्सेंज है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 3:05 PM
IEX Share News: आईईएक्स के शेयर क्रैश, अचानक 10% टूटा भाव, इस डर से निवेशकों में लगी बेचने की होड़
IEX Share News: आईईएक्स के शेयर क्रैश, अचानक 10% टूटा भाव, इस डर से निवेशकों में लगी बेचने की होड़

IEX Share News: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरों में बुधवार को 10 फीसदी तक की तेज गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट इस खबर के बाद आई केंद्र सरकार 'मार्केट कपलिंग' की संभावित प्रक्रिया पर विचार करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स की एक बैठक बुलाने की तैयारी में है। इस खबर ने निवेशकों के मन में बैचनी बढ़ा दी है और उन्होंने IEX के शेयरों में आज तगड़ी बिकवाली की। भारत सरकार के स्वामित्व वाला IEX, मार्केट शेयर के लिहाज से देश का सबसे बड़ा पावर एक्सेंज है। निवेशकों को आशंका है कि 'मार्केट कपलिंग' लागू होने के IEX की बाजार हिस्सेदारी में कमी आ सकती है और यही उनकी बेचैनी का कारण बना हुआ है।

मनीकंट्रोल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पावर मिनिस्टर मनोहर लाल खट्टर सभी संबंधित पक्षों के साथ एक बैठक करने वाले हैं, जिसमें मार्केट कपलिंग की प्रक्रिया के संभावित फायदों पर चर्चा होगी। बैठक में यह भी तय हो सकता है कि मार्केट कपलिंग की प्रक्रिया एक ओपन बिडिंग के जरिए होगी न कि इंटरनल बिडिंग के जरिए।

क्या है मार्केट कपलिंग?

मार्केट कपलिंग की प्रक्रिया के तहत देश के सभी पावर एक्सचेंजों पर आने वाली खरीद और बिक्री की बोलियों को एक साथ मिलाया जाएगा और एक यूनिफॉर्म क्लियरिंग प्राइस तय होगा। इसका मतलब है कि पूरे देश में बिजली की एक ही कीमत होगी। फिलहाल हर एक्सचेंज पर बिजली की कीमतें थोड़ी-थोड़ी अलग होती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें