होम सर्विसेज देने वाली अर्बन कंपनी के शेयरों में 18 नवंबर को तेजी लौटी है। दिन में शेयर की कीमत BSE पर पिछले बंद भाव से लगभग 8 प्रतिशत तक उछली। भाव 172.45 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 26200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी का QIP खुलने के बाद 17 नवंबर को शेयर लगभग 6 प्रतिशत गिरावट में बंद हुआ था। लेकिन बुधवार को यह हरे निशान में आ गया है और अच्छी बढ़त में ट्रेड कर रहा है।
