Get App

Share Market Falls: शेयर बाजार इन 7 कारणों से धड़ाम; सेंसेक्स 730 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

Stock Market Fall: वैश्विक बाजारों में अफरा-तफरी के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा। इस दबाव में सेंसेक्स (Sensex)-निफ्टी 50 (Nifty 50) फिसल गए। जानिए मार्केट में आज जो हाहाकार मचा है, उसकी सात मुख्य वजह क्या-क्या हैं और निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल कौन-कौन से हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 1:10 PM
Share Market Falls: शेयर बाजार इन 7 कारणों से धड़ाम; सेंसेक्स 730 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल
एक कारोबारी दिन पहले 22 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 756.84 प्वाइंट्स यानी 0.95% की गिरावट के साथ 78,516.49 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 198.50 प्वाइंट्स यानी 0.81% की फिसलन के साथ 24,378.10 पर बंद हुआ था। आज फिर इनमें गिरावट का दबाव है।

Stock Market Fall: दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबाव के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट भी आज झुलस गए। अधिकतर सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स फिलहाल लाल हैं। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की बात करें तो इनमें करीब 1% की गिरावट आई गई। फिलहाल 10:05 AM पर सेंसेक्स 359.52 प्वाइंट्स यानी 0.46% की गिरावट के साथ 78,156.97 और निफ्टी 50 भी 73.50 प्वाइंट्स यानी 0.30% की फिसलन के साथ 24,304.60 पर है। हालांकि शुरुआती कारोबार में तो निफ्टी 243.30 प्वाइंट्स टूटकर 24,134.80 और सेंसेक्स 823.43 प्वाइंट्स गिरकर 823.43 तक आ गया था। यहां मार्केट में बिकवाली की सात अहम वजहों के बारे में नीचे बताया जा रहा है।

इन 7 वजहों से शेयर मार्केट धड़ाम-

1. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव

पश्चिमी एशिया में चल रही जंग को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान तो हुआ है लेकिन अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। बातचीत आगे बढ़ नहीं पा रही है, जिससे बाजार में घबराहट है।

2. कच्चे तेल में उबाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें