Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में आज 20 मार्च को लगातार चौथे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का संकेत देकर निवेशकों का जोश हाई कर दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 899.02 अंक या 1.19 फीसदी बढ़कर 76,348.06 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 283.05 अंक की छलांग लगातर 23,190.65 पर पहुंच गया। सबसे अधिक तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स भी 2.2 फीसदी तक चढ़ गया। निफ्टी के टॉप गेनर्स में तीन आईटी सेक्टर के थे- विप्रो, इन्फोसिस और टीसीएस। इनमें लगभग 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई।
