Get App

RBL Bank और Cholamandalam Investment में बिकवाली की क्या है वजह? ब्रोकरेज की ये है राय

RBL Bank के शेयर 3.02 फीसदी गिरकर 166.90 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसके अलावा, Cholamandalam Investment के शेयरों में 3.10 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1246.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, ये दोनों ही शेयर आज फोकस में थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2024 पर 5:09 PM
RBL Bank और Cholamandalam Investment में बिकवाली की क्या है वजह? ब्रोकरेज की ये है राय
आरबीएल बैंक और चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के शेयरों में आज 17 दिसंबर को 3 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई।

RBL Bank और Cholamandalam Investment के शेयरों में आज 17 दिसंबर को 3 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। आरबीएल बैंक के शेयर 3.02 फीसदी गिरकर 166.90 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसके अलावा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के शेयरों में 3.10 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1246.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, ये दोनों ही शेयर आज फोकस में थे। ब्रोकरेज फर्म ने इन कंपनियों की ग्रोथ, एसेट क्वालिटी और मार्जिन को लेकर चिंता जताई है। यही वजह है कि इन शेयरों में आज बिकवाली देखी गई।

RBL Bank पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म सिटी ने आरबीएल बैंक की एसेट क्वालिटी, खास तौर पर इसके माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो में चुनौतियों पर बात की। ब्रोकरेज के अनुसार, कई बकेट्स में बैंक के स्पेशल मेंशन अकाउंट्स (SMA) चिंताजनकर ट्रेंड देखे गए:

  • SMA-0 (0-30 दिनों के बीच लोन ओवरड्यू) 3.1% पर है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें