विप्रो एडीआर (अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट (Wipro ADR (American Depository Receipts) 19 अप्रैल को NYSE पर 3.78 प्रतिशत उछलकर 5.36 डॉलर पर पहुंच गया। आईटी कंपनी की चौथी तिमाही की आय बाजार के अनुमानों से बेहतर रहने पर ये उछाल देखने को मिला। मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 8 प्रतिशत गिरकर 2,835 करोड़ रुपये हो गया। ये एनालिस्ट्स के 2,748 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा। जबकि एक साल पहले की अवधि में कंपनी का मुनाफा 3,074.5 करोड़ रुपये था। 19 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त तिमाही में रेवन्यू घटकर 22,208.3 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की अवधि में कंपनी ने 23,190.3 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवन्यू दर्ज किया था।
