Wipro Stock Price: IT कंपनी विप्रो के शेयरों में 20 जनवरी को 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दी और बीएसई पर कीमत 305.35 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग 6.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 300.15 रुपये पर सेटल हुआ। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे हैं। कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन के दिसंबर तिमाही में 3 वर्षों के हाई पर पहुंचने से ब्रोकरेज फर्मों की पॉजिटिव राय सामने आई है और कुछ ने विप्रो के लिए अपने अनुमानों को अपग्रेड कर दिया है। इसके चलते शेयर में खरीद बढ़ी।
