बेंगलुरु में अपना घर खरीदना कई लोगों का बड़ा सपना होता है, लेकिन जब इसी सपने की कीमत करोड़ों में हो और साथ में भारी होम लोन भी लेना पड़े, तो कहानी थोड़ी अलग हो जाती है। ऐसा ही मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां 35 साल के एक शख्स ने ₹3.6 करोड़ का फ्लैट खरीदा है। खास बात यह है कि वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं। इस घर के लिए उन्होंने ₹36 लाख डाउन पेमेंट किया और करीब ₹3.24 करोड़ का होम लोन लिया है। उनकी मासिक टेक-होम सैलरी करीब ₹4.3 लाख बताई गई है।
