Wipro Share Price: आईटी कंपनी विप्रो के शेयर में 22 जुलाई को 9 प्रतिशत की गिरावट आई। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में मुनाफे में बेहद कम बढ़ोतरी के साथ कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न रहने से शेयर में बिकवाली का दबाव है। जून 2024 तिमाही में विप्रो का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत बढ़कर 3,003.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 3.8 प्रतिशत घटकर 21,963.8 करोड़ रुपये रही।
