Get App

Wipro शेयर 13% उछलकर 1 साल के नए हाई पर, Q3 में उम्मीद से अच्छे नतीजों का दिखा असर

Wipro का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध लाभ 11.74 प्रतिशत घटकर 2,694.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू 4.4 प्रतिशत घटकर 22,205.1 करोड़ रुपये हो गया। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट कंपनी की ​तीसरी तिमाही परफॉरमेंस को पॉजिटिव मानते हैं। ब्रोकरेज नुवामा ने विप्रो स्टॉक के लिए 460 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ 'होल्ड' कॉल बरकरार रखी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 15, 2024 पर 4:37 PM
Wipro शेयर 13% उछलकर 1 साल के नए हाई पर, Q3 में उम्मीद से अच्छे नतीजों का दिखा असर
यह लगातार चौथी तिमाही रही, जब सालाना आधार पर विप्रो के मुनाफे में कमी आई।

तीसरी तिमाही में मुनाफा और आय गिरने के बावजूद 15 जनवरी को आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयरों में जबर्दस्त तेजी दिखी। सुबह के कारोबार में शेयर 13 प्रतिशत तक उछला और 1 साल के नए हाई पर जा पहुंचा। विप्रो का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध लाभ 11.74 प्रतिशत घटकर 2,694.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू 4.4 प्रतिशत घटकर 22,205.1 करोड़ रुपये हो गया। इसके बावजूद 15 जनवरी को सुबह विप्रो का शेयर बीएसई पर करीब 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 511.95 रुपये पर खुला और अपर प्राइस बैंड को टच कर गया।

इसके बाद तुरंत ही शेयर में पिछले बंद भाव से 13 प्रतिशत की तेजी दिखी और यह 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 526.45 रुपये पर पहुंच गया। व्रिपो शेयर का नया अपर प्राइस बैंड 15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 535.25 रुपये है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 494.55 रुपये पर सेटल हुआ।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय

यह लगातार चौथी तिमाही रही, जब सालाना आधार पर विप्रो के मुनाफे में कमी आई। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट कंपनी की ​तीसरी तिमाही परफॉरमेंस को पॉजिटिव मानते हैं। उनका कहना है कि कंसल्टिंग वर्टिकल में अधिक डील हासिल होने पर विप्रो मैनेजमेंट की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि उस सेगमेंट से खींचतान अब कम हो रही है, जिससे कंपनी की ग्रोथ में सुधार करने में मदद मिलेगी। दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में विप्रो ने 0.9 अरब डॉलर के बड़े सौदे हासिल किए। इस दौरान कुल हासिल डील्स 3.8 अरब डॉलर की रहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें