Get App

Wipro Stocks: 680 रुपये तक जा सकता है विप्रो का शेयर, अभी निवेश करने पर होगी अच्छी कमाई

विप्रो के मैनेजमेंट ने मीडियम टर्म में डिमांड को लेकर पॉजिटिव कमेंट्री की है। ऐसे में विप्रो के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। अगर डिमांड में इम्प्रूवमेंट आता है तो प्रतिद्वद्वी कंपनियों और विप्रो की वैल्यूएशन के बीच का फर्क घटेगा। 1:1 बोनस के ऐलान से भी इस स्टॉक का अट्रैक्शन बढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 11:47 PM
Wipro Stocks: 680 रुपये तक जा सकता है विप्रो का शेयर, अभी निवेश करने पर होगी अच्छी कमाई
दूसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर विप्रो के आईटी सर्विसेज की रेवेन्यू ग्रोथ 0.6 फीसदी रही। इससे पहले लगातार छह तिमाहियों में रेवेन्यू में कमी देखने को मिली थी।

विप्रो के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे हैं। कंपनी का मार्जिन इस दौरान बढ़ा है। नए ऑर्डर के लिहाज से भी दूसरी तिमाही कंपनी के लिए अच्छी रही। शॉर्ट टर्म में कंपनी का गाइडेंस थोड़ा निराश करता है। लेकिन, मीडियम टर्म में डिमांड को लेकर मैनेजमेंट की कमेंट्री पॉजिटिव है। ऐसे में विप्रो के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। अगर डिमांड में इम्प्रूवमेंट आता है तो प्रतिद्वद्वी कंपनियों और विप्रो की वैल्यूएशन के बीच का फर्क घटेगा। 1:1 बोनस के ऐलान से भी इस स्टॉक का अट्रैक्शन बढ़ा है।

छह तिमाहियों तक घटने के बाद बढ़ा रेवेन्यू

दूसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर Wipro के आईटी सर्विसेज की रेवेन्यू ग्रोथ 0.6 फीसदी रही। इससे पहले लगातार छह तिमाहियों में रेवेन्यू में कमी देखने को मिली थी। हालांकि, साल दर साल आधार पर कंस्टैंट करेंसी (CC) में रेवेन्यू 2.3 फीसदी घटा है। कंपनी की कंसल्टिंग इकाई Capco का रेवेन्यू तिमाही दर तिमाही आधार पर 3.4 फीसदी बढ़ा, जबकि साल दर साल आधार पर यह 6.9 फीसदी बढ़ा। इससे डिस्क्रेशनरी खर्च बढ़ने का संकेत मिलता है।

अमेरिका 1 और अमेरिका 2 में बेहतर प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें