Get App

Yatharth Hospital IPO Listing: पहले दिन 11% से अधिक मुनाफे में आईपीओ निवेशक, अब आगे की क्या हो स्ट्रैटेजी?

Yatharth Hospital IPO Listing: यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रामा केयर के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 37.28 गुना भरा था। इस इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। जानिए कंपनी जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 07, 2023 पर 4:14 PM
Yatharth Hospital IPO Listing: पहले दिन 11% से अधिक मुनाफे में आईपीओ निवेशक, अब आगे की क्या हो स्ट्रैटेजी?
Yatharth Hospital IPO Listing: यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन यानी दिल्ली एनसीआर में तीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं।

Yatharth Hospital IPO Listing: यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रामा केयर के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 300 रुपये के भाव (Yatharth Hospital Issue Price) पर जारी हुए थे। आज बीएसई-एनएसई पर इसकी एंट्री 304 रुपये पर हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कुछ खास लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े और दिन के आखिरी में बीएसई पर 333.75  रुपये (Yatharth Hospital Share Price)पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशक हर शेयर पर 11.25 फीसदी मुनाफे में हैं। इंट्रा-डे में तो यह 342.70 रुपये पर पहुंच गया था।

Yatharth Hospital IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

यथार्थ हॉस्पिटल के 676.7 करोड़ रुपये का आईपीओ 26-28 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस इश्यू को निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 37.28 गुना भरा था। इसका क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का आरक्षित हिस्सा 86.37 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 38.62 गुना और खुदरा निवेशकों का 8.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इस इश्यू के तहत 490 करोड़ रुपये के 1,63,33,333 शेयर जारी हुए हैं। अब इन शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के अलावा कर्ज चुकाने, इसके चार मौजूदा अस्पताल के लिए मेडिकल इक्विपमेंट खरीदने और हॉस्पिटल की खरीदारी में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें