Get App

Yes Bank News: 19 साल बाद यस बैंक से विदाई, ऐसे अहम समय पर अमित सुरेका ने दिया इस्तीफा

Yes Bank News: पिछले कुछ वर्षों से यस बैंक की स्थिति डांवाडोल चल रही है। इसे बचाने के लिए एसबीआई, एलआईसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गजों को आगे आना पड़ा था। अब जब यह इस स्थिति से जूझ रहा है तो बैंक के फाइनेंशियल मार्केट्स डिवीजन के कंट्री हेड अमित सुरेका ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने काफी अहम मौके पर इस्तीफा दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 4:00 PM
Yes Bank News: 19 साल बाद यस बैंक से विदाई, ऐसे अहम समय पर अमित सुरेका ने दिया इस्तीफा
Yes Bank News: निजी सेक्टर के यस बैंक से फाइनेंशियल मार्केट्स डिवीजन के कंट्री हेड अमित सुरेका की विदाई हो गई है। बैंक ने इसका ऐलान मंगलवार को किया।

Yes Bank News: निजी सेक्टर के यस बैंक से फाइनेंशियल मार्केट्स डिवीजन के कंट्री हेड अमित सुरेका की विदाई हो गई है। बैंक ने इसका ऐलान मंगलवार को किया। हालांकि एक्सचेंज फाइलिंग में बैंक ने यह नहीं बताया कि अमित ने इस्तीफा क्यों दिया है। अमित सुरेका यस बैंक से वर्ष 2005 से जुड़े हुए थे और वह इसकी मुंबई ब्रांच में काम करते थे। हालांकि इसका शेयरों पर कोई खास असर नहीं दिखा और आज BSE पर यह 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 23.95 रुपये (Yes Bank Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 24.17 रुपये के हाई और 23.90 रुपये के लो तक आ गया था।

Yes Bank से अहम समय में हुआ इस्तीफा

वर्ष 2005 से बैंक से जुड़े अमित सुरेका ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब यह नए प्रमोटर की तलाश में है। अभी इसमें कोई प्रमोटर नहीं है और पूरी 100 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग है। इसमें 33.73 फीसदी हिस्सेदारी तो भारतीय बैंकों की है और इसमें भी सबसे अधिक हिस्सेदारी एसबीआई की है। एसबीआई के पास इसकी 23.99 फीसदी होल्डिंग है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक एसबीआई मार्च 2025 तक अपनी हिस्सेदारी घटाने की योजना बना रहा है। इससे एसबीआई, एलआईसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरहोल्डर्स को अपने शेयर बेचने का रास्ता मिल सकता है। इन्होंने करीब 4 साल पहले वर्ष 2020 में यस बैंक को वित्तीय संकट से उबारने के लिए हिस्सेदारी खरीदी थी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें