Get App

Yes Bank के शेयर 4% भागे, जानिए क्यों आई तेजी और निवेशकों को क्या करना चाहिए?

Yes Bank के शेयरों में रिस्ट्रक्चरिंग के बाद से ही निवेशक फंसे हुए हैं। बैंक के शेयर एक खास रेंज में ट्रेड करते रहते है। इस शेयर में कई निवेशकों को नुकसान हुआ है। अगर आपके पास भी Yes Bank के शेयर हैं तो आपको क्या करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2022 पर 1:27 PM
Yes Bank के शेयर 4% भागे, जानिए क्यों आई तेजी और निवेशकों को क्या करना चाहिए?
Yes Bank के शेयरों में क्या करें निवेशक?

Yes Bank share price: आज Yes Bank के शेयरों में अच्छी तेजी रही है। बैंक के शेयर आज दोपहर 1.08 पर 4.31% ऊपर 16.85 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। इंट्राडे में बैंक के शेयरों ने 17.40 रुपए का हाइएस्ट लेवल पर टच किया है। Yes Bank के शेयरों में तेजी आने की अहम वजह ये रही कि बैंक ने अपने कुछ FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है।

Yes Bank ने अपने नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट (NRE) के फिक्सड डिपॉजिट (FD) दरों को 0.50 से 0.75 फीसदी तक बढ़ा दिया है।

12 महीने से 18 महीने से कम की अवधि वाले NRE फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट को अब बढ़ाकर 7.01 फीसदी सालाना कर दिया गया है। इसी तरह, 18 महीने से अधिक के अविध वाले जमा पर इंटरेस्ट रेट को बदलकर 7.25 फीसदी सालाना कर दिया गया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि ये नई दरें 5 करोड़ रुपये से कम जमा पर लागू हैं।

इसके अलावा बैंक 24 से 36 महीने की अवधि वाले FCNR जमा पर 4.25 फीसदी सालाना की अधिकतम दर भी दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें