Yudiz Solutions IPO Listing: खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे, 12% लिस्टिंग गेन ने कर दिया खुश

Yudiz Solutions IPO Listing: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी युडिज सॉल्यूशन्स (Yudiz Solutions) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। आईपीओ का सबसे अधिक खुदरा निवेशकों का हिस्सा सब्सक्राइब हुआ था। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4 अगस्त से 8 अगस्त के बीच खुला था। इश्यू के तहत कंपनी ने सिर्फ नए शेयर जारी किए हैं

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 4:34 PM
Yudiz Solutions IPO में सबसे अधिक खुदरा निवेशकों ने पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 6.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yudiz Solutions IPO Listing: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी युडिज सॉल्यूशन्स (Yudiz Solutions) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। आईपीओ का सबसे अधिक खुदरा निवेशकों का हिस्सा सब्सक्राइब हुआ था और आज इसकी मजबूत लिस्टिंग ने उन्हें सबसे अधिक खुशी दी। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 165 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। आज यह 185 रुपये पर लिस्ट हुआ है यानी कि 12 फीसदी लिस्टिंग गेन (Yudiz Solutions Listing Price) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों की तेजी नहीं थमी और 191 रुपये तक पहुंच गए थे। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते भाव नरम हुए और दिन के आखिरी में 181.90 रुपये (Yudiz Solutions Share Price) पर बंद हुए यानी कि हर शेयर पर आईपीओ निवेशक 10 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Yudiz Solutions IPO में खुदरा निवेशकों ने खूब लगाए पैसे

    युडिज सॉल्यूशन्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4 अगस्त से 8 अगस्त के बीच खुला था। इसके आईपीओ में सबसे अधिक खुदरा निवेशकों ने पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 6.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था जबकि क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 2.81 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 4.77 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ओवरऑल यह इश्यू 5.03 गुना भरा था। 44.84 करोड़ रुपये के इस इश्यू के तहत कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू 27,17,600 नए शेयर जारी किए हैं। इसके जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अधिग्रहण, नए प्रोडक्ट्स और तकनीक के डेवलपमेंट, कंपनी की नेटवर्किंग और केबलिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग, कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इस आईपीओ के खर्चों में करेगी।

    Sangani Hospitals IPO Listing: 10% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री, जुटाए गए पैसों का ऐसे इस्तेमाल करेगी यह गुजराती कंपनी


    Yudiz Solutions की डिटेल्स

    यह एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी है। यह आईटी सॉल्यूशन्स और कंसल्टेंसी सर्विसेज मुहैया कराती है जैसे कि मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, गेम डेवलपमेंट, ब्लॉकचेन, वेबसाइट डिजाइन और डेवलपमेंट, वेबसाइट मेंटनेंस और सपोर्ट, डिजिटल मार्केटिंग इत्यादि। कंपनी के सेहत की बात करें तो इसका कारोबार लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 13.05 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था जो अगले वित्त वर्ष बढ़कर 18.81 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 नें 27.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ वित्त वर्ष 2021 में इसे 80.76 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष घटकर 74.07 लाख रुपये पर आ गया। हालांकि फिर अगले ही वित्त वर्ष 2023 में इसने जोरदार वापसी की और फिर इसे 2.75 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।