Get App

Zaggle Prepaid के शेयरों में 19% का तगड़ा उछाल, FY27 की शानदार उम्मीदों पर चहके निवेशक

Zaggle Prepaid Shares: करीब तीन साल पहले लिस्ट हुई खर्चों से जुड़े मैनेजमेंट की सर्विसेज मुहैया कराने वाली जैगल प्रीपेड ने निवेशकों की पूंजी 15 ही महीने में तीन गुना से अधिक कर दी। हालांकि फिर बिकवाली का जो दबाव आया कि अब तक यह उबर नहीं पाया है। हालांकि वित्त वर्ष 2027 के धमाकेदार आउटलुक पर आज इसके शेयर रॉकेट बन गए। जानिए कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2027 कैसी रहने वाली है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 4:06 PM
Zaggle Prepaid के शेयरों में 19% का तगड़ा उछाल, FY27 की शानदार उम्मीदों पर चहके निवेशक
Zaggle Prepaid ने वित्त वर्ष 2027 में स्टैंडएलोन रेवेन्यू के 25-30% की रफ्तार से तो कंसालिडेटेड लेवल पर करीब 40% की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद जताई है।

Zaggle Prepaid Shares: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध के दो से तीन हफ्ते में समाप्त होने का संकेत दिया तो दुनिया भर के बाजारों में रौनक छा गई। खरीदारी के माहौल में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ढाई-ढाई फीसदी से अधिक उछल पड़े। मार्केट की इस रौनक के बीच जैगल प्रीपेड के शेयर वित्त वर्ष 2027 के तगड़े ग्रोथ आउटलुक पर चमक उठे और 19% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 16% की बढ़त के साथ ₹217.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 19.69% उछलकर ₹224.00 तक पहुंच गया था।

Zaggle Prepaid के लिए कैसा रहेगा वित्त वर्ष 2027?

जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2027 में स्टैंडएलोन रेवेन्यू के 25-30% की रफ्तार से तो कंसालिडेटेड लेवल पर करीब 40% की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद जताई है। कंपनी का कहना है कि नए क्लाइंट जोड़ने और मौजूदा पोर्टफोलियो में तगड़ी क्रॉस-सेलिंग से इसकी ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। कंपनी को उम्मीद है कि एआई से लैस ऑटोमेशन से ऑपरेटिंग लेवरेज और एफिसिएंसी के दम पर मार्जिन में सुधार होगा। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही का रिजल्ट पेश करने के दौरान जैगल ने कहा कि उसने इन-हाउस एआई-ड्रिवेन एफिसिएंसी की मदद से अपने टेक एंप्लॉयीज की संख्या में 25% से अधिक की कटौती की है। कंपनी का कहना है कि इसके प्रोडक्ट डेवलपमेंट साइकिल में तेजी आई है और अब नए प्रोडक्ट्स-अपडेट्स 3-6 महीने के भीतर ही जारी किए जा रहे हैं। वहीं मॉड्यूलर, माइक्रोसर्विसेज पर आधारित आर्किटेक्चर में 6-9 महीने की बजाय 3-4 महीने में ही बदलाव हो जा रहा है।

अब तक कैसी रही जैगल प्रीपेड के शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें